ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर...

रक्षाबंधन से पहले 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान

मकड़ाई समाचार खरगोन। मध्यप्रदेश के महेश्वर और धार के मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के बुलढाना में सरिए से भरा ट्रक पलट जाने से उसमें सवार 16 मजदूरों की मौत हो गई थी। यह उनमें से 13 श्रमिक महेश्वर और धार के हैं। यह सभी रक्षाबंधन पर अपने घर लौटने वाले थे।

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के सिंधखेड़ाजा के पास ताड़ेगांव-दसरबीड़ के बीच दुर्घटना हुई। यहां हिंदू हृदय सम्राट बाबा साहेब समृद्धि हाइवे का काम चल रहा था। इसी काम में सभी मजदूर लगे थे। जो एक ट्रक में सवार होकर दसरबीड़ सेक्शन की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। जिसके चलते 16 मजदूर दब गए। ट्रक में लोहे के सरिए भरे हुए थे। दुर्घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। इसकी सूचना शाम को खरगोन में पुलिस को मिली। जिसके बाद मृतकों के बारे में खोजबीन शुरू हुई।

एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं धार जिले के भी पांच मजदूरों मौत हुई है। उधर, सूचना के बाद हताहत हुए मजदूरों को लेने के लिए परिजनों के साथ महेश्वर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया है।

- Install Android App -

हादसे की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर महेश्वर के नायाब तहसीलदार अनील मोरे के नेतृत्व में एक टीम को महाराष्ट्र रवाना किया है, जो मृतक मजदूरों के परिजनों को लेकर गए हैं। अभी यह पता नहीं चल सका कि यह मजदूर कब से महाराष्ट्र गए थे।

यह हैं मृतकःगणेश डावर (20) मेलखेडी, दीपक डावर (21) मेलखेड़ी, सुनील डावर (22) मेलखेडी, नारायण डावर (25) मेलखेडी, लक्ष्मण डावर (20) मोयदा, महेश कटारे (31) बबलई, जितेंन मकवणी (19) मक्सी, देवराम ओसरे (21) कांचीकुआं। गोविंद शिलोड (25) भोंडल, करणं मकवणे (19) काकलपूर, दिनेश गावड (27) हनुमत्या, दिलीप कटारे (25) अंबापुर, मिथुन माचारे (19) तारापुर…।

खरगौन के एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के आठ मजदूरों की मौत हुई है। यह महेश्वर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम महाराष्ट्र गई है।