jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रतलाम के पास हादसा, सर्द रात में सात घंटे जंगल में पड़ा रहा घायल युवक व उसका मृत भाई

मकड़ाई समाचार रतलाम। शिवगढ़-रावटी मार्ग पर सागला खो के पास सड़क हादसे में झाबुआ जिले के एक युवक की मौत हो गई व उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सर्द रात (कड़ाके की ठंड) में दोनों भाई दुर्घटना होने के बाद करीब सात घंटे तक जंगल में सड़क किनारे खाई में पड़े रहे। करीब पांच घंटे बाद छोटे भाई को होश आने पर उसने फोन लगाकर अपने पिता को घटना की सूचना दी। इसके बाद स्वजन घटनास्थल पहुंचे तो पाया कि बड़े भाई की मौत हो चुकी है व छोटा भाई घायल पड़ा है। छोटे भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय लक्ष्मण कटारा पुत्र कालू कटारा निवासी ग्राम केसरपुरा पुलिस चौकी खवासा जिला झाबुआ व उसका छोटा भाई 20 वर्षीय शैतान कटारा मजदूरी करने मंदसौर जिले के नारायणगढ़ नगर क्षेत्र में गए हुए थे। बुधवार रात वे नारायाण से बाइक से अपने गांव केसरपुरा लौट रहे थे।

तभी रात करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर ग्राम सागला खो के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे करीब 20 फीट दूर जाकर खाई में जा गिरी। इससे लक्ष्मण व शैतान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। रात में किसी समय लक्ष्मण कटारा की मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

गुरुवार सुबह करीब चार बजे शैतान कटारा को होश आया तो उसने अपने माता-पिता को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता कालू कटारा, रिश्तेदार शांतिलाल निवासी ग्राम बजरंग दल आदि घटनास्थल पहुंचे तो पाया कि लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी। घायल शैतान कटारा को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। मृतक लक्ष्मण कटारा का शव भी जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण का शव पोस्टमार्टम कराकर उसके स्वजन को सौंप दिया गया। घायल ने बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना होने की जानकारी दी है, जांच की जा रही है।

सामने से आ रहे वाहन की लाइट से बिगड़ा संतुलन

घायल शैतान कटारा ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों भाई नारायणगढ़ से बाइक पर सवार होकर अपने घर ग्राम केसरपुरा जाने के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 11 बजे शिवगढ़ से कुछ आगे जाने पर सामने से आ रहे किसी वाहन की हेडलाइट की रोशनी आंखों में चुभभने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों बाइक सहित सड़क किनारे जा गिरे। वह बेहोश हो गया था। उसे सुबह करीब चार बजे होश आया, तब उसने मोबाइल फोन से काल कर माता व पिता को जानकारी दी।