jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

रहटगांव के जंगल में तेंदुआ, वनग्राम बड़वानी में तेंदुए को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, टीम ने कुएं से सकुशल निकाला

अखिलेश मालवीय मकड़ाई समाचार रहटगांव। वन परिक्षेत्र रहटगांव अंतर्गत वन ग्राम बड़वानी में जगदीश पिता गेंदा के खेत के कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रहटगांव मुकेश रघुवंशी अपने दल बल के साथ पहुंचे एवं वन मंडल अधिकारी हरदा को सूचना दी। वन मंडल अधिकारी हरदा अंकित पांडे एवं उप वन मंडल अधिकारी उत्तर हरदा संजय कुमार जैन ने स्वयं उपस्थित होकर रेस्क्यू टीम तैयार कर तेंदुए को रेस्क्यू करने की योजना बनाई। योजना के तहत 15 फीट लंबी बांस की सीढ़ी को कुएं में डाला गया। जिस पर सीढ़ी डालने के 5 मिनट के अंदर ही तेंदूआ आसानी से सीढ़ी से चढ़कर बाहर आ गया एवं सकुशल जंगल की तरफ लौट गया। रेस्क्यू टीम में परिक्षेत्र सहायक बड़वानी बेल सिंह मेहता वनरक्षक बड़वानी चरण पड़ते एवं वन समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।

- Install Android App -