राजधानी में महिला से गैंगरेप : पहले अश्लील VIDEO बनाया, फिर ब्लैकमेल कर 2 लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश के महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन वारदात सामने आते रहते हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, जहां एक महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले 2 लोगों ने गैंगरेप किया है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अरेरा हिल्स थाने के ओम नगर का है। यहीं इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। पड़ोस में रहने वाले 2 आरोपी लंबे समय से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे थे। मुख्य आरोपी ने ब्लैकमेल कर अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है।

- Install Android App -

बताया ये भी जा रहा है कि एक आरोपी ने पहले महिला का अश्लील वीडियो बनाया, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इसी तरह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार रेप करते रहे। महिला डर की वजह से पहले किसी को भी नहीं बता रही थी। लेकिन जब सब्र का बांध टूटा, तो उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

जिसके बाद महिला अपने परिजन के साथ अरेरा हिल्स थाने पहुंची, जहां उसने दोनों आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। घटना की शिकायत के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।