ब्रेकिंग
पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले...

छत्तीसगढ़ के 9 मजदूरों कोे चैन्नई में बनाया बंधक

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  राजनांदगांव | मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी (एमएमए) जिले के ग्राम सिंघाभेड़ी के 9 युवक मजदूरी करने 23 अप्रैल को चेन्नई गए थे। प्रशासन के अनुसार उन्हें चेन्नई में बंधक बना लिया गया था। प्रशासनिक दखल के बाद उन्हें वापस राजनांदगांव लाया गया। यहां पर श्रम विभाग में उनका बयान दर्ज किया गया है। राजनांदगांव से उन्हें अपने गांव सुरक्षित भेज दिया गया है। श्रम निरीक्षक नारद सिंह मंडावी ने बताया कि युवकों के परिजनों ने प्रशासन से संपर्क किया था। युवकों को सुरक्षित राजनांदगांव लाया गया है।

- Install Android App -

मानपुर एएसपी पुपुलेश पात्रे ने अनुसार युवकों के परिजनों ने बंधक बनाए जाने की सूचना दी थी। रेस्क्यू कर युवकों को घर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक एक कंपनी में मजदूरी कर रहे थे। अचानक से ठेकेदार का बर्ताव बदल गया और घर लौटने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा था।
युवक टिकेन्द्र राजपूत ने बताया कि सभी युवकों के घर वाले एकजुट हुए और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन से मिले और उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। कलेक्टर व एसपी ने चेन्नई प्रशासन और पुलिस से संपर्क साधकर सभी युवकों को सुरक्षित रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद राजनांदगांव तक लौट आए फिर अपने घर पहुंच गए।