jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज, सीएम शिवराज का कमलनाथ पर पलटवार


मकड़ाई समाचार भोपाल।
जैसे जैसे उपचनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है, मध्यप्रदेश में सियासी पारा बढ़ते जा रहा है। राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारियल वाले बयान पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करारा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं जेब में नारियल लेकर घूम रहा हूं, कोई शैम्पेन की बोतल लेकर नहीं घूम रहा। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि नारियल हमारा स्वभाव है। नारियल हमारा संस्कार है। शिवराज ने कहा कि नारियल हम भगवान को अर्पित करते हैं, मेरी जनता ही मेरा भगवान है। गौरतलब है कि कमलनाथ ने कहा था कि सीएम शिवराज अपने साथ नारियल लेकर चलते हैं और जहां मौका मिलता है वहां इसे फोड़कर नई घोषणा कर देते हैं।

- Install Android App -

शिवराज बोले, विकास के कार्य को कमलनाथ ने किया ठप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने जो विकास के काम ठप कर दिए, उसे हमारी सरकार ने फिर चालू कर दिया है। अब हम विकास के कार्य कर रहें तो इन्हें तकलीफ हो रही है और कुछ नहीं मिल रहा तो कह रहें कि हम नारियल लेके चलते हैं। नारियल सेवा का प्रतीक है। मैं नारियल लेकर चलता हूं, कोई शैम्पेन की बोतल तो लेके नहीं चलता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चुनावी सभा में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान अब तक 17 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। लेकिन वे यह नहीं समझ रहे हैं कि अब घोषणाओं से कुछ होने वाला नहीं है। उनके झूठ से अब झूठ को भी शर्म आने लगी है।