jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

सड़क हादसे में बीएसएफ जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मकड़ाई समाचार उत्तर प्रदेश। गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी बीएसएफ हवलदार की राजस्थान के जोधपुर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान का पार्थिव शरीर बीएसएफ के एयरलाइंस से गोरखपुर लाने की तैयारी हो रही है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर थाना इलाके के आगोलाई स्थित केसर होटल के सामने गुरुवार देर रात एक इनोवा कार और ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिपरा निवासी बीएसएफ हवलदार भरत सिंह (40) पुत्र राज मंगल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद घायल जवान को बालेसर के सरकारी अस्पताल में ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
बीएसएफ जवान की मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। बीएसएफ जवान की दो लड़कियां अंतरा सिंह (10), छनछन सिंह (7) और दो महीने का एक पुत्र है। पत्नी और बच्चे उनके साथ में ही रहते थे। बेटे का अभी नामकरण नहीं हुआ है। भरत सिंह अगले महीने घर पर आकर भोज का कार्यक्रम रखे करने वाले थे। लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया।

- Install Android App -

आज पार्थिव शरीर बासगाव थाना क्षेत्र पिपरा गाव आया

मौके पर एसडीएम खजनी , चौकी प्रभारी हरनही, थाना अध्यक्ष बासगाव खजनी विधानसभा विधायक संत प्रसाद वरिष्ठ समाजसेवी राजेश भास्कर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश पांडे सहित हजारों लोग मौजूद रहे।