jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

राजस्थान में बांध हुए लबालब, 7 से 10 अक्टूबर तक तेज बारिश का अलर्ट  कोटा सहित एक दर्जन स्थानों पर बारिश की संभावना 

राजस्थान। प्रदेश में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो रही हैं। कोटा सभाग में तो पिछले 15 दिनों से बारिश का माहौल बना हुआ हैं बीच में कुछ दिन का अंतराल हुुआ है अब फिर गुुरुवार से बारिश से शुुरु हो गई।शुक्रवार दिन रात जारी रही है। चारो ओर से बारिश की सूचना मिल रही थी। यही हालात राजस्थान से लगे मप्र के कुछ स्थानों का भी है। हाड़ौती अंचल और मध्यप्रदेश में भारी बारिश होने से चम्बल के चारों बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई। कोटा बैराज के छह गेट कुल 43 फीट खोलकर 56 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। ढाई दशक में पहली बार अक्टूबर माह में बैराज के छह गेट खोले गए हैं।

 

मप्र की बारिश से राजस्थान में पानी ही  पानी
गांधी सागर का एक सलूज गेट खोलकर 29 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इसके चलते राणा प्रताप सागर बांध और जवाहर सागर बांध से पानी की निकासी शुरू की गई। इसके चलते बैराज के गेट खोले गए हैं। लगातार बारिश होने से देर रात और गेट बढ़ाए जा सकते हैं। कालीसिंध बांध के तीन गेट और भीमसागर बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। खेत लबालब भर गए हैं  इस कारण फसलें तबाह हो गई है| जिससे राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 7 से 10 अक्टूबर तक बारिश होगी। रविवार से कोटा,बूंदी, बारां, झालावाड़ व अलवर में सबसे अच्छी बारिश होने की संभावना है।