jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

रात को नहीं आई आफत, वरना सब कुछ बह जाता

मकड़ाई समाचार गुजरी, धार। कारम बांध की आफत गुरुवार रात को नहीं आई। यह ईश्वर की कृपा रही। इस बात को हर कोई मान रहा है। दरअसल तीन दिन से लगातार वर्षा रुकी हुई है। यदि लगातार तेज वर्षा होती रहती तो यह मिट्टी का बांध रात में ही आफत बनकर फूट जाता। इसके गंभीर नतीजों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बहरहाल बांध फूटा नहीं और प्रकृति ने सचेत होने के लिए समय दे दिया। इसी के चलते शुक्रवार को दिनभर बड़ी कवायद की जा सकी। जिसके चलते पानी की निकासी कर पाए। अब पांच दिनों में पांच एमक्यूएम पानी निकाल दिया जाएगा जिससे बांध की पाल पर दबाव कम हो जाएगा। बांध स्थल पर जो पहाड़ी है, वह घुमावदार है। ऐसे में पानी का सीधा दबाव मिट्टी के पाल पर नहीं है बल्कि पहाड़ियों पर है। इस तरह से कहीं न कहीं इसमें कुदरत ने मदद की है। वरना यह एक बड़ा हादसा होकर रहता।

गौरतलब है कि शाम को बांध के पानी को रोक दिया गया था। उसके बाद राहत महसूस कर ली गई थी, लेकिन यह राहत संयोग की रही। क्योंकि क्षेत्र में तेज पानी नहीं बरसा। ऊपरी क्षेत्र में भी लगातार तेज वर्षा नहीं हुई। मानसून की निष्क्रियता के कारण पानी का दबाव अधिक नहीं रहा। परिणाम स्वरुप सब कुछ ठीक रहा। रात को गांव खाली नहीं करवाए गए थे। यदि रात को ही आफत आ जाती और बांध टूट जाता तो धार जिले के 12 और खरगोन जिले के 6 गांव में मंजर अलग ही होता।

- Install Android App -

तीन नदियों के साथ अन्य बड़े नालों का आता है पानी

कारम नदी पर बने बांध में कारम नदी के साथ-साथ अजनाल नदी, क्षेत्र की नालछा नदी एवं मानपुर के खेड़ी सीहोद में बने डैम के वेस्टवियर सहित क्षेत्र के छोटे बड़े अधिकांश नालों का पानी आता है। इस लिहाज से कारम नदी में पानी की आवक अधिक रहती है। बारिश रुकने से फायदा हुआ है। क्षेत्र में वर्षा रुकी हुई है। यही वजह है कि कारम डैम में ज्यादा पानी की आवक नहीं हुई। वर्षा रुकने के कारण रेस्क्यू आपरेशन भी लगातार चलता रहा। यही वजह है कि डैम को सुरक्षित रखने में वर्षा का रुकना फायदेमंद साबित हुआ।

 

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

– इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा, आइजी हरिनारायण चारी मिश्र, कलेक्टर पंकज जैन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित आसपास के क्षेत्र से पुलिस बल व आला अधिकारी मौजूद रहे।

– बांध पर गेट बना हुआ है जिससे बांध का पानी नदी में छोड़कर पानी का दबाव कम किया जा सकता है जिसके लिए प्रशासन की टीम गुरुवार से लगातार प्रयास कर रही थी। सफलता नहीं मिल पा रही थी जिसके बाद शुक्रवार दोपहर में चेन्नई के कर्मचारियों की टीम ने पहुंचकर वहां पर गेट के नट खोलने का प्रयास किया गया।

– चेन्नई की टीम के कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रयास के बाद करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद गेट के दो नट खुले। इसके बाद वहां पर पानी तेज गति से निकलने लगा। हालांकि बाद में बाकी नट खोलना नामुमकिन हो गया। गेट पूरी तरह से खुल नहीं पाया। हालांकि 2 नट खुलने के बाद वहां पर कुछ पानी निकलने लग गया था। बांध का पानी पूरी तरह खाली करने में वह असमर्थ रहेगा।