jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर पुलिस ने हुड़दंगियो से निपटने 1000 जवान तैनात,60 से अधिक कैमरे वाले चेक पाइंट बनाए

मकड़ाई समाचार रायपुर| होली के लिए जिले में एक हजार जवानों की तैनाती रहेगी। 60 जगहों में चेक पाइंट बनाए जाएंगे। रंग खेलने वाले दिन 40 पेट्रोलिंग वाहन भ्रमण करते रहेंगे। वहीं 10 से ज्यादा जगहों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा आइटीएमएस के कैमरों की मदद पुलिस लेगी। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों की जांच मंगलवार शाम से ही शुरू हो जाएगी। सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी मुस्तैद रहेंगे।

- Install Android App -

होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था
होली पर हुड़दंग करने वालों को रोकने पुलिस ने योजना बना ली है। इसके लिए थाना पुलिस के बल के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस ने 60 चेक पाइंट तय किए हैं, जहां संदिग्धों की जांच की जाएगी। तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले, दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। रायपुर पुलिस ने होली में क्या न करें, इस बात को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने का आग्रह किया जा रहा है।
नियमों का करें पालन :-
रायपुर पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने का आग्रह किया है।
 -होली खेलने में हर्बल रंगों का प्रयोग करे|
-यातायात नियमों का पालन करें|
-सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें।
– होली खेलते समय एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
–होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें और बिजली के खंभों और तारों का ध्यान  रखें।
– किसी के ऊपर जबरन रंग न लगाएं।
होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
– ग्रीस और कांचयुक्त रंग का प्रयोग न करें।
– मवेशियों पर रंग न डालें।
– अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें।
– बेवजह शहर में घूम कर हुड़दंग न मचाएं।
– दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न चलें।
– किसी प्रकार के मुखौटों का प्रयोग न करें।
– ज्वलनशील पदार्थ उपयोग में न लाएं।
– गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग न करें।
– तेज आवाज या फटाखे की तरह आवाज वाले साइलेंसर दोपहिया में न उपयोग करें।

 सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। एक हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग भी होगी। साथ ही चेक पाइंट बनाए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। —  प्रशांत अग्रवाल,एसएसपी रायपुर