मकड़ाई समाचार,डिंडोरी | मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक रिश्वत लेते हुए पकड़े गए इंजीनियर को विभाग ने फिर से प्रभार दे दिया। जानकारी के अनुसार समनापुर जनपद पंचायत में पूर्व में पदस्थ रहें उपयंत्री राजाराम पटेल को जून 2019 में लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच पति से मूल्यांकन के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था,। जिसके बाद उपयंत्री पटेल को निलंबित कर आरईएस में अटैच किया गया था।
28 सितंबर को कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा जारी आदेश में पटेल को डिंडोरी जनपद पंचायत के नेवसा सेक्टर में कार्य करने हेतु आदेश जारी किया गया है,जबकि लोकयुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए लोकसेवकों को मैदानी स्तर पर पदस्थ नही किया जा सकता है। राजाराम पटेल को पंचायतो के प्रभार सौंपे जाने के बाद प्रशासनिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाओ का दौर जारी है, वही लोकयुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन प्रकरणों के आरोपियों को फील्ड में पदस्थ किया जाना गलत है।

