jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

रेलवे गेट तोड़ने के बाद पलटी पिकअप, दो घंटे बाधित रहा ट्रेन यातायात

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। बालागंज स्थित रेलवे गेट को तोड़कर एक पिकअप पलट गईं। इसकी वजह से करीब दो घंटे तक ट्रेन यातायात बाधित रहा। इस दौरान किसी ट्रेन को नहीं निकाला गया। घटना की जानकारी लगने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा हे कि रेलवे गेट के नीचे से निकलने के चक्कर में पिकअप चालक ने गति तेज कर दी थी इसी के चलते वाहन अनियंत्रति हो गया। गेट के बंद होते ही पिकअप गेट से टकरा गया और ट्रेक पर पलट गया। गनीमत यह रही कि कोइ्र अन्य व्यक्ति पिकअप की चपेट में नहीं आया। आरपीएफ ने पिकअप चालक पर केस दर्ज किया है।

- Install Android App -

घटना के बाद भोपाल से आने वाली पंजाब मेल को बुधनी के पास रोक दिया गया था, करीब आधे घंटे तक पंजाब मेल खड़ी रही। साथ ही अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी बंद मशक्कत के बाद ट्रेक्टर की मदद से पिकअप को ट्रेक् से हटाया गया। रेलवे अमले ने इमरजेंसी गेट को लगाया जिसके बाद ट्रेनों को निकलवाया गया। घटना के कारण फिरोजपुर-एलसीटी पंजाब मेल, जनशताब्दी, हजरत निजामुद्दीन, गोंडवाना एकसप्रेस देरी से चली। आरपीएफ अमले ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को जब्‍त कर लिया व वाहन चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपित चालक से पूछताछ की गई है। उसका कहना है कि गेट बंद हो रहा था और दूसरी तरफ पहुंचने की जल्दबाजी में संतुलन नहीं बना सका। तेज गति होने के कारण पिकअप गेट से टकरा गई। गौरतलब है कि रेलवे गेट टूटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले इटारसी रोड पर एक वाहन चालक ने रेलवे गेट को तोड़ दिया था।