मकड़ाई समाचार भोपाल| रोको टोको अभियान के अंतर्गत सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स के द्वारा डीएसपी मनोज शर्मा की उपस्थिति एवं ट्रस्ट के डिप्टी मैनेजर राजेश खन्ना की अगुवाई में वृंदावन नगर, राजीव नगर, अयोध्या नगर में कोरोना जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया| जिसमें मास्क वितरित और नुक्कड़ नाटक के द्वारा समझाइश दी गई एवं मास्क वितरित कये गये। सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स को रोको – टोको अभियान के लिए उत्कृष्ट सम्मान दिया गया। भोपाल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। संक्रमित लोगों को होम आईसोलेशन में रखने के साथ उनकी लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है साथ ही उनके घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगाई गई है| इसके लिए जिला प्रशासन ने लगातार निरीक्षण अभियान चलाया हुआ है। लोगो को समझाईश के साथ चालान भी बनाये जा रहे है। रोको-टोको अभियान में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य किया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क लगाना, भीड-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के बारे में बताया जा रहा है।
|

