मकड़ाई समाचार हरदा। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि हरदा जिले में जिला रोजगार कार्यालय हरदा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हरदा के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन 25 फरवरी 2021 गुरुवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियो द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी 500 बेरोजगार आवेदकों कि भर्ती – मशीन ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, बीमा अभिकर्ता, सिक्योरिटी गार्ड, प्रशिक्षु कर्मी आदि विभिन्न पदों की जावेगी। आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों व 4 पासपोर्ट फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 07577- 223655 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने सूचित किया है कि कंपनियों द्वारा भर्ती अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी आवेदक स्वयं प्राप्त करें। मेले में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है, बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

