jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आज कितनी है कीमतें

रायपुर। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी है। सोमवार 28 मार्च को राजधानी रायपुर में पेट्रोल 105.25 रुपए और डीजल 96.65 रुपए हो गया। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार 7 दिनों में ही पेट्रोल 4 रुपए 11 पैसे महंगा हो गया है।

- Install Android App -

डीजल की कीमतें भी 4 रुपए 32 पैसे महंगे हुए पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही महंगाई का असर आने वाले दिनों में बाजार में भी दिखने लगेगा। पेट्रोल डीजल की कीमतों में महंगाई के कारण डीजल वाहनों की बिक्री भी कम होती जा रही है। पिछले 8 महीनों में डीजल वाहनों की बिक्री 40 फीसद तक गिर गई है। पेट्रोल डीजल के साथ ही रसोई गैस के दाम भी बढ़ गए हैं। राजधानी रायपुर में रसोई गैस 1021 रुपए बिक रही है। साल में रसोई गैस के दाम 356 रुपए महंगे हो गए।

पिछले साल त्योहारी सीजन के समय रायपुर में पेट्रोल 106 रुपए से अधिक हो गया था। अभी भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में के कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल 110 रुपए के करीब पहुंच गया करीब पहुंच गया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में आ रही महंगाई से आने वाले दिनों में माल भाड़े में भी बढ़ोतरी होगी। माल भाड़े में बढ़ोतरी के असर से खाद्य सामग्री के साथ ही दूसरी चीजों के दाम भी बढ़ेंगे।