jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

वरिष्ठ शिक्षक श्री तिवारी की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह संपन्न,,,,,

मकड़ाई समाचार हंडिया। एकीकृत पूर्व माध्यमिक शाला हंडिया में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक पी,डी, तिवारी के 62 वर्ष की आयु उपरांत सेवानिवृत्ति होने पर आज हंडिया संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ शिक्षक श्री तिवारी का शाल श्रीफल एवं यथा योग्य उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह एकीकृत पूर्व माध्यमिक शाला हंडिया के परिसर में भव्य रूप से मनाया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने स्वरुचि भोज लिया विदाई समारोह के मंच का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्राधानाचार्य गिरीश गांगोले ने किया इस मौके पर हंडिया प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर पूर्व प्रधान पाठक जगन्नाथ चौहान प्रताप सिंह खत्री सतीश राय भवानी सिंह भाटी नेमीचंद बिश्नोई सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए विशेष रुप से हंडिया तहसीलदार श्रीमती अर्चना शर्मा व राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया उपस्थित हुए। शाला के बच्चों द्वारा श्री तिवारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुष्प हार से स्वागत किया गया। कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हुए कठिनतम परिस्थितियों का सामना करते हुए शिक्षा की अलख जगाए रखने में श्री तिवारी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उनका संपूर्ण शासकीय सेवा काल उपलब्धियों से भरा हुआ है यह कार्य करने हेतु तत्पर रहते हैं शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार हेतु उन्हें अच्छा अनुभव है उक्त बातें उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त में कहीं गई। समारोह के समापन पश्चात सभी शिक्षक मित्रों द्वारा रैली निकालकर श्री तिवारी को उनके निवास तक पहुंचा कर आभार व्यक्त किया।