jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

विषम परिस्थितियों में भी सेवा सदन संस्था दे रहा अपना योगदान – अजय मंडलेकर

घर-घर पहुंच कर नेत्र रोगियों को कर रहे जागरूक

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिराली। गुरुवार को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल द्वारा संचालित सिराली स्थित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा गांव गांव में ग्रामीण लोगों को आंखों संबंधी घर-घर पहुंचकर सलाह दी जा रही एवं आंखों के सही उपचार के लिए बड़े-बड़े नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आंखों की जांच की जा रही है। वही लोगों को आंखों के बारे मे घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। आंखों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए निशुल्क ड्रॉप दी जा रही है।
सिराली क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक दयालु सेठ जो कि सेवा सदन संस्था से कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र मे अपनी भूमिका निभाते आ रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा सदन संस्था द्वारा निरंतर कई वर्षों से यह संस्था लोगों से जुड़कर जमीनी स्तर से कार्य करते हुए कई वर्षों से अपना योगदान दे रही है। साथ ही नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन निशुल्क करा रही है। और कहा मानव की सबसे बड़ी सेवा उसके कर्मों से होती है। ग्राम रामपुरा के राधेश्याम राजपूत ने बताया कि मेरा संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन हुआ फिर से मेरेे आंखों की रोशनी आ गई। संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया जा रहा है।