jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

विस्फोटक की सूचना पर मौके पर पहुंची बीडीएस टीम, यूपी के मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा पत्र मिला

मकड़ाई समाचार रीवा। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित नेशनल हाईवे 30 पर स्थित बायपास की पुलिया के नीचे विस्फोटक लगाकर पुलिया उड़ाने की सूचना पर बुधवार को पुलिस हरकत में आ गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। अधिकारीगण एवं बीडीएस टीम ने टाइमर बम जैसा दिखने वाले खोखे पर लगी टाइमर घड़ी को बंद कर दिया है। हालांकि मौके पर मिले टूटे-फूटे पत्र के बाद रीवा पुलिस कप्तान मुख्य समारोह पूरा होने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं।

- Install Android App -

क्या था मामला: बता दे कि बुधवार सुबह 6 बजे मनगवां पुलिस को पुल पर टाइम बम लगे होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर ट्रैफिक को रोककर जिला मुख्यालय से बीडीएस टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने उक्त खोखे पर चल रहे टाइमर को न केवल बंद किया। बल्कि जांच के लिए खोखे को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची है।

 

बीडीएस टीम ने बताया है कि 9.30 बजे उक्त बम जैसे दिखाने वाले टाइमर को डिफ्यूज कर दिया गया है। घटनास्थल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर धमकी भरा लेटर भी मिला। उक्त पत्र में बम धमाका रोकने की बात कही गई है साथी पत्र में सीएम योगी का जिक्र भी किया गया है। बाकी जानकारी 811 2022 में बोतल बम के अंदर है। बाकी प्रयागराज नहीं बस और कार जलेगा पूरा पत्र टूटी फूटी भाषा में है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक: नईदुनिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि उक्त खोखे में टाइमर घड़ी लगी हुई थी जबकि विस्फोटक प्राप्त नहीं हुआ है हमने खोखे को जप्त किया है जिसकी जांच करा रहे हैं विस्फोटक इसमें रखा गया था कि नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्हें किसी तरह सोहागी हाईवे पर भी मिले बॉक्स की स्थित थी। मौके पर मिले पत्र की भाषा देखने के बाद ऐसा लगता है कि कोई शरारती तक अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहा है हम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द खुलासा करेंगे।