jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा पोस्टल बैलेट जारी होने के बाद मतदाता, मतदान केंद्र पर जाकर वोट नहीं डाल सकेंगे

हरदा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा के विकल्प को चुनने के लिए निर्धारित फॉर्म 12 डी वितरित कराएं। श्री राजन ने कहा है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी ऐसे पात्र मतदाताओं को फॉर्म 12 डी का वितरण बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से करायें। साथ ही श्री राजन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाता, 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग मतदाता या अत्यावश्यक सेवाओं में संलग्न मतदाता के नाम से पोस्टल बैलेट जारी हो गया है, तो फिर वह किसी भी मतदान केंद्र में जाकर मतदान नहीं कर सकेगा।

- Install Android App -

    श्री राजन ने निर्देशित किया है कि मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि एवं मृत मतदाताओं के नाम न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं, उनके ईपिक कार्ड वितरित कराएं जाएं। सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिन मतदान केंद्रों पर निर्धारित संख्या से अधिक मतदाता हो उन मतदान केंद्रों पर नियमानुसार आवश्यक बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव समय पर भेजें। ऐसे मतदान केंद्रों को मतदाता की सुविधा के लिए दो भागों में विभक्त किया जाए और सहायक मतदान केंद्र उसी परिसर में या निकटवर्ती भवन में ही बनाया जाए।