मकड़ाई समाचार गुना। कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से पिछले महीने एक अज्ञात बदमाश द्वारा तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। महिला को इसका पता तक चला जब वह अपने खाते से कुछ रुपये निकालने बैंक पहुंची। इसके बाद महिला ने कैंट थाने में पहुंचकर धोखाधडी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अंगूरी देवी पत्नी मुरलीधर प्रजापति उम्र 60 साल निवासी गुलाबगंज का आइडीबीआइ बैंक में अकाउंट है। सितंबर महीने में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से तीन लाख रुपये लिए। उक्त राशि 12 से 19 सितंबर के बीच टुकड़ों में निकाली गई। इसकी जानकारी खाताधारक महिला को तब लगी, जब वह बैंक से पैसे निकालने पहुंची। बैंककर्मियों ने महिला को बताया कि आपके खाते से तीन लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। इस पर महिला ने कहा कि उसने तो राशि का आहरण किया ही नहीं है। पुलिस ने महिला का बैंक स्टेटमेंट निकलवाया है और साथ ही वह अन्य जानकारियां भी जुटा रही है।