jhankar
ब्रेकिंग
अंग्रेज़ों के जमाने में ‘एजुकेशन हब’ रहा हिरनखेड़ा आज भी इंटरमीडिएट स्कूल भवन को तरस रहा शिवपुर में सेन जयंती की तैयारी बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी 726वीं जयंती देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला: IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट छीपाबड़ थाना : गांव के पास चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस को देखकर भागे जुआरी, एक पुलिस कर्मी ने खेत मे... पुलिस की जुआ रेड, 92 हजार 300 रुपये मोबाइल जब्त, पांच आरोपी फरार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ग्वालियर में ओलावृष्टि का कहर, बाइक-कारों के शीशे चकनाचूर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान 93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल भोपाल में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, CMHO के निलंबन की मांग

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए काम की खबर, अब 1024 मेंबर्स कर सकेंगे ऐड

WhatsApp New Update : मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर यूजर्स को नए फीचर्स का फायदा मिल रहा है। अब इसका ग्रुप मैसेजिंग सिस्टम बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पहले एक ग्रुप में सिर्फ 256 मेंबर्स को ऐड किया जा सकता था। अब यह संख्या बढ़कर 512 हो गई है। हालांकि एक नई रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप के सदस्यों की संख्या एक बार फिर बढ़ाई जा सकती है। यह संख्या पहले की तुलना में डबल हो जाएगी। अन्य मैसेजिग ऐप की तुलना में WhatApp ग्रुप में सदस्यों की संख्या कम रहती है। नए बदलाव के बाद यह अंतर खत्म हो जाएगा। WhatApp ग्रुप में 1024 सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। इस नए अपडेट पर टेस्टिंग चल रही है। इस तरह एक साथ हजारों लोगों तक पहुंचा जा सकता है। साथ ही ग्रुप मैसेजिंग का अनुभव यूजर्स के लिए बेहतर होगा।

WhatApp बीटा वर्जन में टेस्टिंग कर रहा है

WhatApp अपडेट प्लेटफॉर्म WABetaInfo के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला ऐप वर्तमान में 512 यूजर्स की ग्रुप लिमिट में बदलाव का परीक्षण कर रहा है। अब एडमिन को एक ग्रुप में अधिकतम 1024 सदस्यों को शामिल करने का ऑप्शन दिया गया है। बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। साथ ही इस फीचर का फायदा चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिल रहा है।

- Install Android App -

व्यू वन्स फीचर में बदलाव

WhatApp ने प्राइवेसी देते हुए अपने व्यू वन्स (View Once) फीचर में बदलाव किया है। अब यूजर्स व्यू वन्स में स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। यह विकल्प बंद कर दिया गया है।

WhatApp प्रीमियम सदस्यता का परीक्षण कर रहा

चुनिंदा यूजर्स को कई सुविधाओं को लाभ देते हुए WhatApp बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्रीमियम सेवा का टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सऐप पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस से छोटे और बड़े कारोबारियों को फायदा होगा।