jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहा सट्टे का खेल , 38 लाख केस के साथ लेपटॉप, 10 मोबाइल जप्त, दो सटोरियो को पकड़ा , कोतवाली पुलिस कर रही कार्यवाही

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में सट्टे का खेल चल रहा। सटोरियों के द्वारा डिजिटल सोशल मीडिया का उपयोग कर प्रतिदिन लाखो करोड़ों रुपए का ये खेल खेला जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

- Install Android App -

जहा व्हाट्स ग्रुप के माध्यम से ये लाखो रुपए की हार जीत का खेल चल रहा था। बता दे कि दो युवक ऑनलाइन सट्टा- पट्टी खिला रहे थे. जिसकी भनक पुलिस प्रशसान को लगी. भनक लगते ही पुलिस की टीम ने ढाबा बोल दिया। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 38 लाख 63 हजार 200 रुपये नगद बरामद किया है.
जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जगदलपुर में व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन अंकों पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे है. जिसके बाद कोतवाली से विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए चिन्हित जगह के लिए टीम को रवाना हुई. टीम ने शहर के संजय इतवारी बाजार में दो संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा. इस दौरान उनके पास मोबाइल और लैपटॉप से मिला जिसमे ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साक्ष्य पाए गए।.
बता दें कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दंतेश्वर राव उर्फ दंती और रितेश कुमार त्रिवेदी है, दोनों जगदलपुर शहर के ही रहने वाले हैं.। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 नगद बरामद किया गया. इसके अलावा सट्टा पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड, पासबुक भी जप्त किया है.।

वहीं एक लैपटॉप और 10 नग मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ  अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.