jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

हरदा कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये 

हरदा। आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस एवं लौहपुरुष देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेस के चुनाव कार्यालय एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यलय मे कांग्रेसजनों की उपस्थिति मे श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गयी ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा की सरदार पटेल ने देश की अलग अलग रियासतों का विलय करवाकर अपने राजनैतिक कौशल का परिचय दिया वही दूसरी और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश के साथ ही प्रदेश को भी कई ऐतिहासिक सौगातें दी है जिनमे से तवा डेम एक प्रमुख सौगात है तवा डेम बनने से होशंगाबाद हरदा क्षेत्र मे हरित क्रांति की सौगात तवा डेम के कारण ही संभव हो पायी है।
कांग्रेस प्रत्याशी रामकीशोर दोगने ने कहा कि सरदार पटेल ने जहाँ देश के एकीकरण मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वही दूसरी ओर इंदिरा जी ने बैंको का राष्ट्रीयकरण कर सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए आमजन की राह सुगम की । दोनो महापुरषो का देश के विकास मे अतुलनीय योगदान रहा है ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अवधेश सिंह सिसौदिया, लक्ष्मीनारायण पंवार, गोविंद व्यास, आदित्य गार्गव, आमिर पटेल, गगन अग्रवाल, सुरेंद्र जैन, सेठी पटेल, मोहन साई, कैलाश चतुर्वेदी, सतीश राजपूत, रूपेश पटेल, संजय जैन, संजय अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।