jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

शराबी पति ने नशे में पत्नी की हत्या कर दी ,खुद फंदे से लटक गया

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बांसवाड़ा| आनंदपुरी क्षेत्र में काजलिया पंचायत अंतर्गत पारगीपाड़ा गांव में शराबी पति ने नशे में पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से लटक गया। मामले की सूचना पर आए मृतका के पीहर पक्ष ने रोष व्यक्त किया। इस पर पुलिस ने समझाइश कर मौका कार्रवाई के बाद आनंदपुरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे।

- Install Android App -

थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि 35 वर्षीय मुकेश पुत्र कांतु पारगी और उसकी 30 वर्षीय पत्नी सीता अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर लौटे। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि दोनों घर में मृत पड़े हैं। इस पर थाने का पुलिस दल पहुंचा तो सीता खाट पर थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक का पिता कांतु बुधवार को अपनी बेटी के घर सालिया गया हुआ था।

पीछे बेटा व बहू और दोनों छोटे बच्चे 6 वर्षीय कुलदीप एवं 5 वर्षीय मनोज ही घर पर थे। खाट पर पड़ी सीता के गले मे रस्सी के निशान थे और पीठ के पीछे मारने के निशान थे। घर के दूसरे कमरे में मुकेश बल्ली पर फंदा लगाकर लटका मिला। मौके से प्रतीत हुआ कि मुकेश ने सीता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसी रस्सी से लटककर आत्महत्या की।