jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

कार चालक नशे में बाइक को टक्कर मारी और तेज रफ्तार कार टायर और पंचर बनाने की दुकान में घुस गई

 मकड़ाई एक्सप्रेस  24 छतरपुर| भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार टायर और पंचर बनाने की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान में काम कर रहा युवक बाल-बाल बच गया, तो वहीं कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार चालक नशे में था, जिसने पहले डाकखाने चौराहे पर बाइक चालक को टक्कर मारी और रास्ते में एक दो और लोगों को टक्कर मारते हुए आया है, जो कि बस स्टैंड चौराहे पर आकर इस दुकान में घुस गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन दुकान पूरी तरह टूटकर बिखर गई।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर बस स्टैंड चौराहे का है जहां MTR मंसूरी की पीएचडी टायर सर्विस के नाम से दुकान में एक तेज रफ्तार शेवरलेट कंपनी की बीट कार घुस गई। हादसे के बाद दुकानदार कार के नीचे दबा हुआ था, जिसे लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।