jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

BREKING NEWS- नौतपा के पहले दिन अंधड़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई,13 लोगों की मौत, 200 मवेशी मरे,पेड और बिजली पोल गिरे

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर। नौतपा जिसमें सबसे ज्यादा भीषण गर्मी का अहसास होता है।9 दिन तक सूर्य का प्रचंड रुप देखने को मिलता है। राजस्थान में इसका उलटा हो गया है,नौतपा के पहले दिन ही शाम को तेज आंधी और बारिश हुई नौतपा भारी तबाही लेकर आया है। देर शाम से शुरु हुई अंधड और बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि 13 लोगों की जान जा चुकी है। दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है। सैंकड़ों पेड़ और बिजली के पोल जमीन पर पड़े हैं। सैंकडों कच्चे मकानों का नुकसान हुआ है। लाइट की हालत तो ये रही कि रात ग्यारह बजे पावर कट हुआ जो देर रात तीन बजे तक जारी रहा। आज सवेरे जब लोग जागे तो तबाही का मंजर देखकर दंग रह गए।

गंगानगर – अजमेर – टोंक जिले में ही 13 की मौत

- Install Android App -

टोंक जिले में देर रात कुछ ही घंटों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल है। टोंक शहर के धन्ना तलाई में दादा, पोता और पोती की जान चली गई। वे घर में ही छीन के नीचे बैठे थे। टीन अधंड में उड़ी और कटार की तरह तीनों पर जा गिरी, तीनों की जान चली गई। उसके बाद टोंक जिले के निवाई इलाके में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। तीनों पर अलग अलग जगह पर दीवार गिरी और तीनों की जान चली गई। टोंक के ही देवली इलाके में टोकरवास और आंवा गांव में दो की मौत हो गई। इसके अलावा मालपुरा, पचेवर और टोडारायसिंह इलाके में भी तीन मौतें हो गई हैं। अजमेर जिले में भी देर रात बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। वहीं गंगानगर जिले में भी बिजली गिरने से एक युवती की मौत हुई है।

 अंधड़ और बारिश  तेज हवाएं चलीं और भारी तबाही

सैंकड़ों मवेशियों की जान चली गई, कच्चे मकान गिरे, बिजली के पोल और भारी पेड़ टूट गए लगभग आधे राजस्थान में अंधड़ और बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। देर शाम बारिश के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और भारी तबाही मचा दी। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दोसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर जिले आंधी अंधड़ के कारण करीब दो सौ से भी ज्यादा मवेशी जान गवां बैठे। इनमें बड़ी संख्या में बकरियां हैं। इनके अलावा भैसें एवं गायें भी शामिल हैं। वहीं करीब पांच सौ से भी ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल बारिश और अंधड के चलते टूट गए हैं। टोंक जिले की कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने सभी एसडीएम, एडीएम और प्रशासनिक अफसरों को नुकसान का ब्यौरा बनाने के निर्देश दिए हैं और वे खुद भी मौके पर आ पहुंची है।