jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

शराबी पति से झगड़े के बाद मां ने पांच बच्चों के साथ की खुदकुशी

मकड़ाई समाचार महासमुंद। महासमुंद के इमली भाठा क्षेत्र स्थित नहर पुलिया के पास रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह छह लोगों का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के बेमचा गांव के निवासी हैं और केजउराम साहू परिवार से हैं।

गुरुवार अलसुबह जब लोगों ने पांच मासूम बच्चों के साथ एक महिला का शव देखा तो आवाक रह गए। तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। रातभर हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला सुबह थमा नहीं था। खेत खलिहान लबालब है। ऐसे समय में रेलवे ट्रैक पर यह वीभत्स दृश्य देखकर हर किसी के जुबां पर हादसा, आत्महत्या या कुछ और की चर्चा होती रही।

- Install Android App -

रेलवे लाइन पर महिला और बच्चों का सिर धड़ से अलग बिखरा पड़ा था। इसे देखने लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई शिनाख्त करने के प्रयास में नजर आया। पुलिस ने बताया कि बेमचा निवासी महिला ने अपने पांच बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी की है।

पति केजउराम साहू दारू पीने का आदी है। बुधवार शाम साढ़े सात बजे घर में खाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गई थी। परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया, लेकिन पुलिस में सूचना नहीं दी। इधर, सुबह इनकी लाश रेलवे ट्रैक से बरामद हुई। मृतकों में उमा साहू पत्नी केजउ राम साहू 45, पुत्री अन्नपूर्णा साहू 18, यशोदा साहू 16, भूमिका साहू 14, कुमकुम साहू 12, पुत्र तुलसी साहू 10 शामिल हैं।