jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

शराब और शबाव के साथ ग्राम पंचायत भवन में जमी महफ़िल, वीडियो हुआ वायरल

बड़ी खबर होशंगाबाद जिले की ग्राम पंचायत बाँकाबेड़ी की जहा देर शाम ग्राम पंचायत भवन में शराब और शबाब में युवा डूबे हुए दिखाई दिये, फिल्मी गानों पर जमकर सजी महफ़िल, तेजी से बायरल हो रहा वीडियो

के के यदुवंशी की खास खबर

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा। सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के गॉव बाँकाबेड़ी में मंगलवार की रात ग्राम पंचायत भवन में महफ़िल सज गई। गॉव के युवा फिल्मी गानों पर नाचते गाते खुशी में जूमते हुए दिखाई दिए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बड़ी बात तो यह है कि शासकीय कार्यालय में इस प्रकार पार्टी किसकी अनुमति से चल रही थी।

वायरल वीडियो में सभी युवा जमकर नाचते गाते दिखाई दे रहे है। टेबल पर सामान भी दिखाई दे रहा है। युवाओ के चेहरे पर केक भी दिख रहा है। लेकिन एक शासकीय भवन में रात को ताला खोलकर यह महफ़िल कैसे जमी। यह सवाल उठ रहा है। ग्राम पंचायत भवन में शासकीय रिकार्ड भी रखा हुआ रहता है। और इस प्रकार जिम्मेदार सरपँच सचिव ने नियमो को ताक में रखकर कैसे यह भवन युवाओ को दे दिया यह जांच का विषय है। क्या वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारी सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही करेगे। पूरे मामले में जनपद पंचायत सीओ से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले का वीडियो मैंने देखा है जो भी दोषी है उस पर मामला दर्ज कराया जाएगा।