jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

शादी का झांसा देकर प्रेमिका को ले गया प्रेमी, माशूका से की देह व्यापार कराने की कोशिश, भागकर घर आने पर आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

युवक ने अपने दोस्त के साथ घर में घुसकर युवती के साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप किया

मुरादाबाद। कटघर थाना इलाके में एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका को ले गया। इसके बाद देह व्यापार की दलदल में धकेलने की कोशिश की। युवती किसी प्रकार वहां से भागकर अपने घर आई। इसके बाद युवक ने अपने दोस्त के साथ घर में घुसकर युवती के साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप किया।

- Install Android App -

आरोप है विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। शिकायत में महिला ने बताया कि कटघर के विजय नगर निवासी अनिकेत छह माह पहले उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर में छिपाकर रखा और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दी। आरोपी ने युवती से शादी करने से भी इंकार कर दिया था।

दो दिन पहले आरोपी अनिकेत, अपने दोस्त अरविंद और अपनी दो बहन और मां के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने आते ही मां बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अनिकेत और अरविंद युवती को तमंचे के बल कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।