शादी के कुछ घंटे पहले ही प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बहन ने भी दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से किया इंकार
जब दुल्हन के घर के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वहां पर हड़कंप मच गया
Uttarakhand : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि घर के लोगों ने लड़की की शादी तय की थी। और इसी दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के के संपर्क में आयी और दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ। शादी से कुछ घंटे पहले ही प्रेमी उसके घर पहुंचा और जहां से दोनों फरार हो गए। इसके बाद पंचायत में ये फैसला हुआ कि दूल्हे के साथ प्रेमी के साथ भागी दुल्हन की बहन की शादी करा दी जाए तो उसने भी शादी से इंकार कर दिया। असल में दुल्हन की बहन नाबालिग थी और ये तय हुआ कि उसके बालिग होने पर उसकी शादी कर दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर लड़की का का प्यार शुरू हो गया और शादी से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब दुल्हन के घर के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वहां पर हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष से बात की गई और अपने सम्मान के खातिर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन का पिता छोटी बेटी के साथ शादी कराने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दुल्हन की बहन ने भी शादी करने से इंकार दिया। जिसके बाद मामला बिगड़ गया। असल में जिस लड़की से शादी कराई जा रही थी। उसका दावा था कि वह नाबालिग है और बालिग होने पर ही शादी करेगी।
पुलिस तक पहुंचा मामला
इसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने लड़की के दस्तावेजों की जांच की। जिससे ये साबित हुआ कि वह नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी को रूकवा दिया। फिलहाल प्रेमी के साथ भागी दुल्हन का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घर में चल रहा था महिला संगीत
पुलिस के मुताबिक दुल्हन की घर में हल्दी, महिला संगीत आदि रस्में चल रही थी और तभी प्रेमी भी दुल्हन के घर पहुंचा और उसके बाद दुल्हन से फरार हो गई। जबकि शुक्रवार की दोपहर में शादी होनी थी। दुल्हन के भाग जाने के बाद गांव के लोगों ने दूल्हे पक्ष को दुल्हन की छोटी बहन के साथ शादी का प्रस्ताव दिया। लेकिन उसने भी खुद को नाबालिग बताकर शादी से इनकार कर दिया।