jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

शादी के 3 दिन पहले दुल्हन का अपहरण, गांव के ही 3 युवकों ने किया दुष्कर्म

Jhansi Crime : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जब युवती अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए गई थी, इस दौरान उसे किडनैप कर लिया गया और 3 लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी शादी के लिए निमंत्रण पत्र बांटने जा रही थी तो तीन लोगों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उसे एक राजनीतिक दल के नेता के पास ले गया और बाद में उसे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में किसी और के साथ रहने के लिए मजबूर किया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

21 अप्रैल को थी शादी, 18 को अपहरण

- Install Android App -

युवती ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को मेरी शादी थी और इसी कारण मैं 18 अप्रैल को शादी के कार्ड बांटने गई थी, तभी गांव के तीन युवकों ने 18 अप्रैल को किडनैप कर लिया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थान पर रखने के बाद मध्यप्रदेश के एक नेता को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के दतिया के एक गांव में महिला को उसकी मर्जी के खिलाफ किसी और के साथ रहने के लिए भेज दिया गया था।

पुलिस ने पाथरी गांव युवती को छुड़ाया

पुलिस ने बताया कि युवती ने किसी तरह दतिया से अपने पिता को सूचना दी और फिर पुलिस की मदद से उसे पथरी गांव से छुड़ाया गया। इस मामले में जांच कर रहे टहरौली के CO अनुज सिंह ने कहा कि युवती ने 3 युवकों पर अपहरण, दुष्कर्म व बेचने की शिकायत का मामला दर्ज कराया है।