jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे एडीआरएम गौरव सिंह का चेन्नई तबादला

मकड़ाई समाचार भोपाल। दुष्कर्म के आरोप से घिरे भोपाल रेल मंडल के एडीआरएम गौरव सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें दक्षिण मध्य रेलवे चेन्नई भेजा गया है। रेलवे बोर्ड ने नौ मई को तबादला किया है। यह तबादला समान पद व समान वेतन पर किया है। एडीआरएम पर महिला रेलकर्मी ने पांच मई को नर्मदापुरम के महिला थाने में दुष्‍कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसकी जांच गोविंदपुरा पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी बीच उनका तबादला कर दिया गया है।

बता दें कि एडीआरएम के खिलाफ रेलवे को महिला के पति ने भी शिकायत की थी। जिसमें महिला के पति ने महिला से एडीआरएम द्वारा जबरन विवाह कराने के आरोप लगाया था। विवाह में अधिक रूपये खर्च करने की बात भी कही थी।उसने यह आशंका भी जताई थी कि उसकी पत्नी व एडीआरएम के बीच संबंध है। उसने एडीआरएम व उसकी पत्नी से शादी में खर्च किए गए रुपयों को दिलाने की मांग की थी।

- Install Android App -

इस बीच पांच मई को महिला रेल कर्मी ने हाथ की नस काट ली थी, जिसे वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया गया था। नस काटने की वजह पूछने पर उसके द्वारा पति से परेशान होना और एडीआरएम द्वारा दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस आधार पर नर्मदापुरम महिला थाना ने एडीआरएम के खिलाफ जीरो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर डायरी गोविंदपुरा पुलिस को भेजी थी।

इधर, एडीआरएम के खिलाफ मामले की विभागीय जांच भी की जा रही थी। पश्चिम मध्य रेलवे ने एडीआरएम पर लगे गंभीर आरोपों से बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करा दिया था, जिसके बाद बोर्ड ने उनका तबादला कर दिया है। तबादला करने की पुष्टि पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता राहुल जयपुरिया ने किया है।

भोपाल को जल्द मिलेगा एक और एडीआरएम

भोपाल को एक और नया एडीआरएम जल्द मिलेगा। पूर्व में एडीआरएम अशोक कुमार सिंह की जगह रश्मि दिवाकर की पदस्थापना के आदेश हो चुके हैं। अब एडीआरएम गौरव सिंह का भी दुष्कर्म मामले में तबादला हो गया है, इसलिए उनकी जगह भी एक से दो दिन में नए एडीआरएम के आदेश हो जाएंगे।