jhankar
ब्रेकिंग
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

शादी समारोह में चोरों ने नौ लाख रुपये के दुल्हन के गहने पर किया हाथ साफ

मकड़ाई समाचार बैतूल | एक शादी समारोह से दुल्हन के जेवरों से भरा बैग चोर उड़ा कर ले गए। चोरों का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना बडोरा क्षेत्र में स्थित सरले मैरिज लॉन की है, जहां से गहनों से भरा बैग चोर ले गए। इससे परिवार को लाखों रुपये की चपत लगी है।

- Install Android App -

 मामले की पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे आरोपियों की तलाश कर रही है।दरअसल, बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी लक्ष्मी नारायण राठौर के बेटे की 7 जुलाई को शादी थी। विवाह समारोह के दौरान ही दुल्हन को चढ़ाए जाने वाले सोने के जेवरों से भरा बैग किसी ने चुरा लिया था। इस बैग में दुल्हन के लिए लाए गए 15 तोले सोने के जेवर थे, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

बैग गायब होने के बाद समारोह में अफरातफरी मच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने सीटीवी फुटेज देखे। इसमें दो लड़के दिख रहे हैं, इनमें से एक बैग लेकर जा रहा है। इनमें से एक ने हरी शर्ट पहन रखी है। वह जैसे ही इशारा करता है, दूसरा युवक बैग लेकर वहां से निकल जाता है। इसके बाद बाइक से दोनों फरार हो जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।