jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

शिक्षण संस्थानों के आस पास धड़ल्ले से नशे का काला कारोबार,नारकोटिक्स ड्रग्स बिक रही

युवा इस देश का भविष्य है जो विभिन्न प्रकार के शिक्षण संस्थाओ मे अध्ययनरत है। छात्र जीवन में नशे आदि से दूर रहने संकल्पित लक्ष्य पूरे होते है। सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार के नशे का कारोबार संचालित नही होगा।

    मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । प्रदेश औद्यागिक राजधानी मिनी मुंबई इंदौर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के परिसर के आस पास धड़ल्ले से नशे का काला कारोबार हो रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पर गहरी चिंता जताई हैं साथ में इसको लेकर विस्तृत सर्वे कर आंकड़े और सैंपल जुटाए जिसकी रिर्पोट तैयार कर जिम्मेदारों को सौंपी जायेगी।

प्रतिबंधित नारकोटिक्स ड्रग्स बिक रही

चाय के साथ सिगरेट का सेवन तो आम है लेकिन तमाम शिक्षण संस्थानों से 100 और 200 मीटर के दायरे में ही शराब की दुकानें भी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ताजा सर्वे में इससे भी ज्यादा चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यूनिवर्सिटी के कैंपस (यूटीडी) के बाहर प्रतिबंधित नारकोटिक्स ड्रग्स बिक रही है और युवा सेवन कर रहे हैं। सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट भाजपा-संघ से जुड़ा यह छात्र संगठन जिम्मेदारों को सौंपने जा रहा है।

- Install Android App -

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की एक टीम ने भंवरकुआं, भोलाराम उस्ताद मार्ग, इंद्रपुरी, विष्णुपुरी से लेकर टावर चौराहा, होलकर कालेज, आइटी पार्क और राजीव गांधी चौराहे तक के पूरे क्षेत्र की 50 से ज्यादा कालोनी, मोहल्लों में एक सर्वे किया। 2000 से ज्यादा सैंपल जुटाए गए।  देवी अहिल्या विवि की अध्ययनशालाएं, तक्षशिला कैंपस, होलकर कालेज, सबसे बड़ा आर्ट एंड कामर्स कालेज, ला कालेज तो इस क्षेत्र में आता ही है। सिविल सर्विस, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाली कोचिंग क्लासेस भी इसी क्षेत्र में है। ऐसे में बड़े पैमाने पर बाहरी विद्यार्थी इस क्षेत्र में आकर रह रहे हैं। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इसी महीने की शुरुआत में सर्वे शुरू किया। गूगल के फार्म और तकनीकों की मदद से लाइव सर्वे में 2000 से ज्यादा युवाओं से सीधे बात की।

ड्रग्स के वीडियो भी 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विस्तारक व संगठन मंत्री घनश्याम सिंह कहते हैं प्रदेश में पहली बार इंदौर में ही संगठन ने इस तरह का सर्वे किया है। इंदौर में एजुकेशन हब होने के साथ बीते दिनों से बढ़ता पब कल्चर और साथ में बढ़ती नशाखोरी शहर के लिए चिंता बन रही है। |क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकानें खोल दी गई है। और तो और ड्रग्स भी आपूर्ति हो रही है।ऐसे वीडियो भी सर्वे करने वाली टीम ने जुटाएं हैं। इस दौरान हमारी टीम ने पूरी रात भंवरकुआं क्षेत्र में जागते हुए गुजारी और कई ऐसे दृश्य कैद भी किए। इसमें पता चला है कि विवि कैंपस के बाहर भी ड्रग्स आपूर्ति हो रही है और युवा सेवन कर रहे हैं। अब पूरी रिपोर्ट, वीडियों व जानकारी अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को सौंपकर कार्रवाई, नीतिगत सुधार की मांग की जाएगी। संगठन अपनी ओर से भी प्रयास करेंगा।