jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

शिवपुर थाना प्रभारी की सक्रियता से 9 किलो गांजा पकड़ा, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सिवनी मालवा शिवपुर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शिवपुर पुलिस ने टीम बनाकर 9 किलो गांजा जप्त कर मामला जांच में लिया जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया था।

- Install Android App -

एसपी के आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीव पवार  ने स्टाफ की टीम गठित की गई थी। जिनके द्वारा मादक पदार्थ गांजा का व्यवसाय व परिवहन करने वाले व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से 9 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं अपराध में संलिप्त एक मोटर सायकल हीरो कंपनी एमपी 04 वीसी 2038 जप्त की।

खुलासा:- 30 अक्टूबर  को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन की मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्परता से पुलिस टीम गठित की। टीम गांजा तस्करों की धड़पकड़ के लिए रवाना हुई और मुखबिर के बताए स्थान पावर हाउस के पास बाबरी में सरकारी गाड़ी की आड़ में खड़ी एम्बुस लगाकर छिपे रहे एवं आरक्षक महेंद्र गुर्जर को पावर हाउस के 500 मीटर दूर  खड़ा किया एवं बताया कि जैसे ही मुखबिर द्वारा बताई हुलिए की मोटर सायकल गुजरती है, तत्काल सूचना दे, थोड़ी देर बाद आरक्षक के द्वारा मोटर सायकल के आने की सूचना मिलने के बाद उक्त मोटरसायकल को घेराबंदी कर रोका गया।

उस व्यक्ति के पास एक बेग रखा हुआ था, पूछताछ में उसने अपना नाम अजय पिता कमल कुचबंदिया उम्र 26 साल निवासी हिरणखेड़ा थाना सिवनी मालवा का होना बताया। पुलिस को अजय कुचबंदिया के बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार तलाशी की कार्रवाई की गई, जो उक्त बेग के अंदर मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया।