मकड़ाई समाचार हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवाँकुर संस्था नवोदय आरोग्यम वेल्फेयर सोसायटी के द्वारा जिला जेल परिसर में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष संजय ठाटे ने बताया की जेल में उपस्थित सभी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की गरिमामयी उपस्थिति मे एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई गयी। इसके बाद सद्भावना मंच के जिला प्रमुख सुभाष जी शुक्ला के द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया जिसमें उन्होंने किस तरह भारत की 565 रियासतों को जोड़कर एक भारत की परिकल्पना को साकार कर भारत को एक गणराज्य बनाया गया।
कार्यक्रम मे सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति तिवारी द्वारा उद्यम विकास एवं आत्मनिर्भरता विषय पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम मे जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने नशा मुक्त बने रहने एवं समाज को नशा मुक्त करने पर विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री महावीर सिंह रावत जी द्वारा संयमित जीवन मे अपराध से दूर रखने के लिये कहा गया।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से राजेश भाई एवं किरण बहन ने नशे के कारण उनके दुष्प्रभाव एवं उनसे बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप गौहर, परामर्शदाता दाता वाणी धार्मिक,विकास साकल्ले रुद्र अभिषेक आदर्श कॉलेज से प्रभु दयाल उमरिया, तपिश सोलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता सद्भावना मंच से सुभाष शुक्ला, ज्योति तिवारी,सहित जेल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

