jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

श्रद्धालुुओ से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी 3 की मौत 2 दर्जन घायल

मकड़ाई समाचार दतिया। सोमवार की रात को जिले की तहसील सेवढ़ा सनकुंआ  के पास सिंध नदी पर छोटे पुल से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली  पार करते समय अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।ट्रैक्टर-ट्रॉली  में भिंड जिले के दबोह थाना ग्राम जाखोली बिंडवा केे निवासी थे । जोे रतनगढ माता के दर्शन करने गए थे।सोमवार को यहां पर मेला लगा था। ये सारे लोग माता के दर्शन कर शाम को वापिस अपने गांव लौट रहेे थे। पुुल पार करते समय ट्रॉली  का पहिया गडडे में फंस गया और वाहन अनियंत्रित होकर सीधेे नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी घायलो को उपचार हेतु जिला अस्पताल दतिया भेजा गया।इस घटना में तीन लोगो की मौत हो गई करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।वाहन में करीब 38 लोग सवार थे । दुर्घटना में उषा कुश्वाह,,कस्तूरी कुशवाह और गब्बर कुशवाह की मौके पर मौत हो गई। अन्य 21 घायल होे गए जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।कलेक्टर संजय कुमार विधायक घनश्याम सिंह भी घायलोे का हाल जानने पहुंचे।