jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

संयुक्त दल ने किया राजस्व-वन सीमा का निर्धारण

मकड़ाई समाचार हंडिया।तहसील क्षेत्र हंडिया अंतर्गत ग्राम चीराखान में शासकीय वन भूमि खसरा नंबर 13 रकबा 82.641 हेक्टेयर व शासकीय राजस्व भूमि खसरा नम्बर 19/1 रकबा 8.777 हेक्टेयर मद चरनोई के बीच शनिवार को हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा के आदेशानुसार गठित दल ने वन अमले के साथ संयुक्त रूप से सीमांकन कर राजस्व वन सीमा का निर्धारण किया। हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि ग्राम चीराखान स्थित चरनोई मद की भूमि खसरा नंबर 19/1 कुल रकबा 8.777 हेक्टेयर में से पूर्व में गौशाला निर्माण हेतु स्वीकृत रकबा 0.809 हेक्टेयर व बाद में ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी द्वारा इसी भूमि में 2.023 हेक्टेयर भूमि और गोशाला की मवेशियों को करने के लिए जिला प्रशासन हरदा से मांग की गई थी इस प्रकार गौशाला हेतु कुल सात एकड़ भूमि व इसी भूमि से लगी वन भूमि की सीमा का विवाद पिछले कुछ महीनों से चल रहा था जिससे गौशाला की बाउंड्री बॉल निर्माण का कार्य अटका हुआ था।

- Install Android App -

जिसे हंडिया वन परिझेत्र अधिकारी दुर्गेश विशेन की उपस्थिति में मौके पर संयुक्त दल ने राजस्व वन सीमा का निर्धारण करने के बाद राजस्व दल ने गौशाला भूमि का सीमांकन कर कब्जा ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी के सह सचिव संदीप चौहान को सौंपा गया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर वहीद खान,वन रक्षक जीवन राम तिवारिया,मुनीश मिश्रा,पटवारीगन अभिषेक नँदमेहर,जितेंद्र सिंह,आशीष मालवीय,प्रदीप परस्ते,लोकेन्द्र बामनियां व गौशाला समिति के अध्यक्ष भगतसिंह पटेल कोटवारगन रामाधार,गवल,सत्यनारायण सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।