jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

संसद में भारी हंगामा, TMC सांसद शांतनु सेन मानसून सत्र के लिए निलंबित

मकड़ाई समाचार नई दिल्‍ली। संसद के मानसून संत्र में आज शुक्रवार को भी भारी हंगामा होने के आसार हैं। गुरुवार को राज्‍य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के हाथों से कागज छीनकर फाड़ने जैसे अमर्यादित व्यवहार के कारण TMC सांसद शांतनु सेन पर कार्रवाई की गई है। राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को अशोभनीय कृत्‍य के लिए सदन से पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने TMC सांसद के व्यवहार को अमर्यादित बताया था और कहा कि उनकी पार्टी की ये पुरानी परंपरा है। वहीं भारी हंगामे के कारण लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

तीन सांसदों ने दिया है नोटिस

- Install Android App -

वहीं संसद में दूसरी ओर कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने पेगासस जासूसी मामले में लोकसभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव के लिए नोटिस दिया है। साथ ही राज्‍य सभा में कांग्रेस सांसद दिपेंदर सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर बिजनेस संस्‍पेंशन का नोटिस दिया है। CPIM सांसद इलामरम करीब ने नियम-267 के तहत राज्‍यसभा में नोटिस जासूसी केस में बहस करने के लिए बिजनेस सस्‍पेंशन का नोटिस दिया है।

पेगासस जासूसी मामले में नहीं थम रहा विवाद

संसद के मानससूनसत्र की शुरुआत के साथ ही पहले ही दिन से पेगासस फोन जासूसी विवाद पर जमकर हंगामा हो रहा है। दूसरी ओर कृषि सुधार कानून पर भी संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच तनातनी चल रही है। गुरुवार को राज्‍यसभा की कार्यवाही के दौरान जहां कांग्रेस ने कृषि कानूनों को निरस्‍त करने की मांग की। इस दौरान वो वेल में आकर हंगामा करने लगे थे। तभी टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री के हाथों से पेपर छीन लिए और उन्‍हें हवा में उछाल दिया। इसके बाद भाजपा और TMC सांसदों के बीच टकराव देखने को मिला था। विपक्षी सांसदों की पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी झड़प हुई। केंद्र ने TMC सांसद के व्‍यवहार को संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया है।