jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

सरोजबाई व राधेश्याम की समस्या हल हुई, अब उन्हें हर माह मिलेगी पेंशन

मकड़ाई समाचार हरदा। सोडलपुर निवासी राधेश्याम ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है। बुढ़ापे में अब मजदूरी भी नहीं कर सकता इसलिये उसकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने टिमरनी के जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को फोन से निर्देश दिये कि आवेदक राधेश्याम की पात्रता का परीक्षण कर इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जाये। कुछ ही देर में राधेश्याम की इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन सामाजिक न्याय विभाग से स्वीकृत हो गई और वह खुशी-खुशी अपने घर गया।

- Install Android App -

इसके अलावा खिरकिया निवासी संजय सेन का गत दिनों निधन हो गया था। संजय के अचानक निधन के बाद से ही उसकी पत्नि सरोजबाई के समक्ष परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई क्योंकि घर में बच्चे छोटे थे और अन्य कोई कमाने वाला नहीं था। मंगलवार को सरोजबाई अपनी यह समस्या लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग से मिली तो उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि सरोजबाई की पात्रता देखते हुए कल्याणी पेंशन आज ही स्वीकृत की जाए। कुछ ही देर में सरोजबाई की कल्याणी पेंशन स्वीकृत कर दी गई। अब हर माह सरोजबाई को पेंशन राशि मिलेगी, जिससे उसे परिवार के पालन पोषण में मदद मिलेगी।