jhankar
ब्रेकिंग
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

सहायक प्राध्यापक की पुल के नीचे खून से लथपथ मिली लाश, हत्या की जताई जा रही आंशका

आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर लाश को पुल के नीचे फेंक दिया

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिला के विकासखंड मगरलोड के मेघा से मोहदी मार्ग पर पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के स्वजन हत्या की आंशका जता रहे हैं। मगरलोड पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक नगरी शासकीय महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र के अतिथि सहायक प्राध्यापक थे।

पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिली
पुलिस से मिली जानकारी शुक्रवार की सुबह मेघा व मोहदी मार्ग के मेघा बाहरा पुल के नीचे सिर के मुंह खून से लथपथ एक लाश मिली। मृतक के भाई नौकेश साहू ने इसकी सूचना मगरलोड थाने को दी। सूचना मिलते ही कुरूद एसडीओपी अभिषेक केसरी मगरलोड टीआई राजेश जगत, एएसआई धनी राम नेताम तेजू राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक कमलेश ध्रुव, आरक्षक कमल धृतलहरे, मनोहर गायकवाड़, सैनिक महेश सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे।

- Install Android App -

घटना स्थल पर मोटरसाइकिल के साथ मिली ये चीजें
मृतक हीराधर साहू पुत्र भूखन लाल साहू (35) का गृह ग्राम लुगे है। मृतक विवाहित था। वर्तमान में वह ग्राम करेलीछोटी में रहकर नगरी कालेज आना जाना कर रहा था। नगरी-छिपली कालेज में अतिथि सहायक प्राध्यापक में पदस्थ था। वे कालेज में राजनीति शास्त्र विषय के प्राध्यापक थे। घटना स्थल पर मोटरसाइकिल, हेलमेट सुरक्षित पड़ा हुआ है।
पुलिस ने जताई हत्‍या की आशंका
आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर लाश को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। मृतक के स्वजनों ने घटना के जांच की मांग की है। लाश को देखने के लिए मेघा मोहदी रोड में भीड़ लग गई। जैसे ही पुल के नीचे लाश मिलने की खबर क्षेत्र में फैली। लोग लाश को देखने के लिए पहुंचने लगे। इसके चलते यह मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। लोग तरह तरह की बातें करने लगे।