jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

मकड़ाई समाचार झारखंड| पुलिस ने भाजपा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर कथित तौर पर देवघर से टेक-ऑफ के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी से जबरन मंजूरी लेने का आरोप है। सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि इन लोगों ने एटीसी ऑफिस में घुसकर करके सभी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर उड़ान भरने की मंजूरी के लिए दबाव डाला। 31 अगस्त को हवाईअड्डे पर नाइट टेक-ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं थी।

- Install Android App -

9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज  आरोप

एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे डीएसपी रैंक के अधिकारी ने कुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे के दोनो बेटे शेषाद्रि दुबे, सुनील तिवारी, पिंटू तिवारी, देवता पांडे, देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा और पायलट के खिलाफ जबरन एटीएस की बिल्डिंग में घुसकर दबाव बनाते हुए न सिर्फ नियमों का उल्लंघन का बल्कि सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए जबरन उड़ान भरने के लिए क्लियरेंस लिया और दिल्ली के लिए टेक ऑफ कर गए।