मकड़ाई समाचार हरदा। विगत 2018 से साक्षर भारत मिशन के तहत संचालित प्रोढ़ शिक्षा केन्द्र जो कि ग्रामीण स्तर पर 15 से 60 वर्ष तक निरक्षर वुजुर्गो को पढ़ाने का कार्य ग्राम पंचायत पर रोषटर पदत्ति अनुसार भर्ती किये गए संविदा प्रेरको द्वारा पढ़ाने का कार्य जाता था। ओर परीक्षा ली जाती थी। लेकिन संविदा प्रेरको को 2018 में निष्काषित कर दिया और अब योजना को दूसरा स्वरूप दे कर योजन चलाई जा रही है संविदा प्रेरको ने अपनी बहाली के लिए जिले से लेकर राजधानी तक अपनी आवाज को पहुंचाया। लेकिन शासन प्रशासन ने उनकी आवाज़ तक नही सुनी उनकी आवाज को दबा दिया गया। लेकिन संविदा प्रेरको ने हार नही मानी फिर आज दिनांक 1मार्च को आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश के आह्वान पर हरदा जिला में जिलाध्यक्ष बलराम पाल के नेतृत्व में कलेक्टर को प्रेरक सेवा बहाली का ज्ञापन दिया गया। श्री पाल ने बताया कि साक्षर भारत मिशन के संविदा प्रेरक 31 मार्च 2018 से बन्द सेवा से पृथक कर दिए गए है। जानकारी देते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने कहा की आज हम सब ने प्रेरको की सेवा बहाली की मांग को लेकर जिला स्तरीय बैठक रख ये निर्णय लिया है कि हम हमारे मामा मुख्यमंत्री जी से हमारी सेवा बहाली की मांग करेंगे।
ब्रेकिंग
