jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

सावन में लगी बारिश की झड़ी, मोहनपुरा डेम के छह गेट खुले

MAKDAI SAMACHAR राजगढ़। जिले में रविवार अलसुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते जिले के अधिकांश नाले उफान पर गए व नदियों में भी खासा पानी बह निकला है। उधर मोहनपुरा डेम के छह गेट खोल दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण फसलों को खासा नुकसान हो रहा था। फसलें सूखने की कगार पर जा पहुंची थी। ऐसे में गत दिवस शनिवार से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया था। यह बारिश रविवार सुबह से झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। इसके चलते सड़कों पर पानी बह निकला। साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रो के नाले उफान पर आ गए। बड़ी नदियां भी बह निकली। जो नदियां कल तक सूखी पड़ी थीं, वो लबालब होकर बहने लगीं। घुरेल के लिए जाने वाले मार्ग पर नाला उफान पर होने से रास्ता बंद हो गया। बोड़ा पचोर के बीच नाला उफान पर आ गया। ब्यावरा की अजनार नदी उफान तक जा पहुंची।

खिलचीपुर, जीरापुर, सारंगपुर, राजगढ़ व ब्यावरा क्षेत्र में कई नालो के उफान पर आने के चलते लोकल मार्ग बंद होने की स्थिति बनी। माना जा रहा है कि शाम तक बारिश इसी गति से होती रही तो जिले की बड़ी नदियां उफान पर आ जाएंगी।

- Install Android App -

मोहनपुरा डेम के छह गेट खुले

उधर भारी बारिश के चलते मोहनपुरा डेम के छह गेट खोल दिए गए हैं। वाटर लेवल 390 मीटर तक मेंटेन करने के लिए गेट खोले जा रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक 4 गेट खोले जा चुके थे। बाद में दो गेट और खोले गए।