कौशल अग्रवाल सिराली। ग्राम भटपुरा में कोरोना के 3 मरीज मिलने के बाद कंटेन्मेंट एरिया क्षेत्र के 7 किलोमीटर परिधि में सिराली भी आ गई। यहांं आज जैसे ही शराब की दुकान जैसे ही खुली लोगो की भीड़ लगने लगी। जबकि शासन की गाइड लाइन अनुसार हर एक ग्राहक 6 फुट की दूरी बनाकर खड़े रहने के आदेश हुए थे। शराब ठेकेदार द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नही की गई। जिसके कारण यहां अब कोरोना का खतरा बढ़ने की सभांवना है। पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराया गया। लेकिन लगता है। अब शराब की दुकान पर लगी भीड़ उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। स्थानीय प्रशासन को शीघ्र ही इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि हम कोरोना से भी लड़ सके। शराबियो की भीड़ देखकर नागरिको में नाराजगी व्याप्त है। वह आक्रोश है।
ब्रेकिंग
