jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

सिराली : बाइक फिसलने से गिरा युवक, घटना स्थल पर ही मौत

मकड़ाई समाचार सिराली। सोमवार को शाम पांच बजे सिराली – दीपगांव खुर्द मार्ग पर मुक्तिधाम के पास युवक की बाइक फिसलने से सिर में चोट लगी और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता कि अपने घर रक्तया से लौटे गोलू ( 25 वर्ष ) पिता कचरू कोरकू ग्राम बिचपुरी से अपनी पत्नी ससुर और बच्चे को लेकर सिराली आया था। यहां उन्हें उतारने के बाद दीपगांव स्थित अपने खेत मालिक के यहां मजदूरी के रुपये लेने जा रहा था। इसी दौरान मुक्तिधाम पुलिया के ऊपर चढ़ाव पर बाइक से गिर जाने के कारण उसके सिर में चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक हेलमेट नही पहना था, उसके सिर में चोट आई हैं। यदि यह हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को सड़क के किनारे करवाया। वही पुलिस को शव अस्पताल ले जाने के लिए दो घंटे तक कोई वाहन नही मिला। इसके बाद शाम सवा सात बजे पुलिस वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।