मकड़ाई समाचार लखनऊ। शादी का बंधन सात जन्मों का होता है और पति- पत्नी का रिश्ता दुनिया में सबसे खास और ऊपर होता है। लेकिन जब रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास आ जाए तो यह सात सेकेंड में ही खत्म हो जाता है।
बता दें कि शादी के पहले दिन ही दुल्हन के फोन पर किसी का कॉल आया। वह करीब 30 मिनट तक फोन पर हंस- हंसकर बात कर रही थी। इसको लेकर जब पति ने टोका तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें सास, ससुर और ननद भी शामिल हो गई और सभी ने दुल्हन की बेरहमी से पिटाई कर दी।
जिसके बाद घटना की सूचना दुल्हन ने अपने परिजनों को दी और रातों-रात दुल्हन के परिजन भी पहुंच गए। दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ मना कर दिया और वह मायके चली गई। जिसके बाद दुल्हन ने पुरंदरपुर थाने पहुंची और पति, सास, ससुर, ननद समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया।
वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए दूल्हा विशाल ने बताया कि दुल्हन शादी के पहले ही दिन कमरे में जाने के बाद लगातार फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर घर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। जब मैंने टोका तो वह मुझसे नाराज हो गई। इसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। वहीं दुल्हन ने भी पति पर कई गंभीर आरोप लगाया है।

