jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

सूदखोरों से परेशान होकर युवक ने कर ली आत्महत्या, 11 सूदखोरो के नाम का पेज मिला,

बैतूल। बुधवार को कर्ज से परेशान होकर एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने माता और पिता से मोबाइल पर बात करके कर्ज से परेशान होने की बात बताई। जब तक माता-पिता पहुंचते तब तक उसने फंदे घर झूलकर मौत को गले लगा लिया। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्रताप वार्ड निवासी निवासी मयंक पिता मुकेश रावत (31) ने दोपहर एक बजे घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। उस समय घर पर वह अकेला था। उसकी माता और पिता शिक्षक है। वह घटना के समय स्कूल में थे। मृतक मयंक के पिता मुकेश रावत ने बताया मैं स्कूल जा रहा था, तब बेटे ने कहा था कि मेरे ऊपर बाहरी लोगों का दबाव है। बेटे ने कहा था कि आज मेरा अंतिम समय है, मेरी मदद कर दो। बाहरी लोगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

- Install Android App -

बेटे के ऊपर पहले 20 लोगों का कर्ज था, जिसका में 80 लाख रुपए का पेमेंट किया था। पिता ने बताया बेटे मयंक पास एक कागज मिला है, जिसमें 11 लोगों के नाम की लिस्ट मिली है। मेरे बेटे ने सूदखोरों के कारण आत्महत्या की है। वह सूदखोरों से परेशान था।

मयंक पहले बैंक में नौकरी करता था, लेकिन वर्तमान में वह बेरोजगार था । पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्र को कुछ लोग ब्याज के पैसों के लिए बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पिता ने बताया कि दोपहर को बेटे ने मोबाइल पर मेरे से बात की थी। लेकिन घर आने के पहले ही, उसने फांसी, लगाकर आत्महत्या कर ली।