jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

सेवा सदन द्वारा एक दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

मकड़ाई समाचार सिराली। बुधवार को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल के आदेश अनुसार तहसील सिराली में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 6 फोकट पूरा सिराली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से एक दिवसीय आंखों संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी बंधन वाला बेले, पर्वेक्षक प्रीति शर्मा, एवं सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल से अजय सिंह, गजानंद एक दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुए। सेवा सदन के अजय सिंह ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को सेवा सदन के बारे मे जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल के आदेश अनुसार विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र खोले गए हैं। जिसमे आंखों संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की प्रतिदिन जांच होती है। यह संस्था विगत कई वर्षों से समाज सेवा की क्षेत्र में पूर्ण रूप से कार्य कर रही है एवं हजारों लोगों के ऑपरेशन भी निशुल्क करा चुकी है। और अजय सिंह ने आंखों के बारे में महिलाओं को पूरी जानकारी दी गई।

- Install Android App -

गजानंद जी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं बताया कि वर्तमान स्थिति में कम उम्र वाले लोगों को मोतियाबिंद वाले मरीजों की संख्या मे दिना दिन बढ़ोतरी होते जा रही है। समय पर आंखों की जांच कराने से आंखों संबंधी बीमारियों का निराकरण होता है। और प्रशिक्षण के बारे में बताया कि महिलाओं को जागरुक करके आंखों संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। इस अवसर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली के अजय मंडलेकर, बरखा यादव, रितिक शुक्ला, आंगनवाडी कार्यकर्ता ममता जोशी, अनीता रावत, अंजू सोनी, नर्मदा योगी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।