मकड़ाई समाचार हरदा| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि सोमवार 05 अप्रैल को कुल 372 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमे 09 की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 363 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट मे ग्राम बम्हन गांव निवासी 29 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 9 खिरकिया निवासी 40 वर्षीय पुरुष, टेमा गांव निवासी 60 वर्षीय पुरुष, हवेली गार्डन हरदा निवासी 60 वर्षीय महिला, फॉरेस्ट कॉलोनी हरदा निवासी 61 वर्षीय पुरुष, कुसुम कुंज कॉलोनी हरदा निवासी 33 वर्षीय पुरुष, हंडिया निवासी 40 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 26 गली नंबर 2 हरदा निवासी 47 वर्षीय पुरुष तथा रहटगांव निवासी 35 वर्षीय पुरुष शामिल है।
सोमवार को 363 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 66807 में से 65904 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 903 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 64 है, 2185 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 404 मरीजो का परिक्षण कर स्वास्थ लाभ दिया गया।

